Punjab News: भाजपा देश जोड़ने की बात करती है और आप तोड़ने की: बाजवा

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा है कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली पार्टी है लेकिन आम आदमी पार्टी की सोच ऐसी नहीं है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विधनसभा में दिए बयान कि भाजपा राष्ट्रीय गान में से पंजाब हटा सकती है, पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बाजवा ने कहा कि ऐसी सोच केवल आम आदमी पार्टी की ही हो सकती है, राष्ट्रवादी भाजपा की नहीं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वरिष्ठ भाजपा नेता ने खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद यहां दिए बयान में कहा कि भाजपा हमेशा देश को जोड़ने की बात करती है और भगवंत सिंह मान के बयान से जाहिर है कि आप की सोच देश को तोड़ने की है। बाजवा ने कहा कि ओछी राजनीति के लिए ऐसी बेबुनियाद बयानबाजी करने से मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन नेता को गुरेज करना चाहिए।

भाजपा ने हमेशा पंजाब की बांह पकड़ी

उन्होंने साथ ही भगवंत मान को याद दिलाया कि जिस “जन गण मन” को वह विधानसभा में राष्ट्रीय गीत बता रहे थे, वह दरअसल राष्ट्र गान है। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड की बात है कि भाजपा ने हमेशा पंजाब की बांह पकड़ी है। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर भाजपा शासन में खुला, किसानों सम्मान निधि के रूप में पैसा पंजाब के किसानों को मिला, वीर बाल दिवस भी भाजपा ने साहिबजादों की याद में शुरू किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी खुद पंजाब आकर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए थे। बाजवा ने भगवंत मान को सलाह दी कि वह अपने दिल्ली बैठे आका के इशारे पर ऐसी बयानबाजी करने की बजाय खुद सोच समझ कर कोई बयान दें क्योंकि पंजाब की जनता जानती है कि भाजपा की सोच पंजाब हितैषी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar