डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रात में तापमान गिर रहा है। इसके अलावा दिन के तापमान में भी पहले की तुलना में गिरावट आई है। पंजाब के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के दौरान पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। प्रदूषण गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी दी है और सावधानी बरतने की सलाह जारी की है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
पंजाब के कई जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश से अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया, कोहरे से ठंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों में कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
चेतावनी के मुताबिक, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 1-2 दिनों तक बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। इसके चलते आने वाले दिनों में सर्दी की तीव्रता महसूस की जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक पंजाब के सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में ठंड का प्रकोप ज्यादा रहा है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें






