डेली संवाद, नई दिल्ली। Assembly Election Result 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हुई। चुनावी नतीजों के रुझान में भाजपा तीन प्रदेशों में सबसे आगे है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
रूझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा बहुमत के आंकड़े छू रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे चल रही है। यहां मुख्यमंत्री खुद पीछे चल रहे हैं। भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगे है। कांग्रेस तेलंगाना में आगे चल रही है।
Rajasthan Election Result 2023 BJP
Rajasthan Election Result 2023- राजस्थान के रुझानों में BJP ने बुहमत हासिल कर लिया है। भाजपा 199 में से 107 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 76 सीटों पर आगे है।
Chhattisgarhh Election Result 2023
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। भाजपा 53 सीटों तो कांग्रेस 34 सीटों पर आगे है।
Madhya Pradesh Election Result 2023
मध्य प्रदेश में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। भाजपा 230 में से 155 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 74 सीटों पर आगे है।
Telangana Election Result 2023
तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब- तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत पाने के करीब पहुंच गई है। तेलंगाना में कांग्रेस को 65 सीटे तो बीआरएस 41 सीटों पर आगे है। जबकि भाजपा 7 सीटों पर आगे है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








