PM Narendra Modi: तीन राज्यों में BJP की जीत पर PM नरेंद्र मोदी का आया पहला बयान, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 03 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Narendra Modi, Assembly Election Result 2023 Live: तीन राज्यों में भाजपा के पूर्ण बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी का बयान सामने आया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आज आने हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

भाजपा पर जनता का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के नाम संदेश लिखा कहा, चुनावी परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है।

आशीर्वाद बरसाने के लिए धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों को हृदय से धन्यवाद करता हूं।

निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि मैं लोगों को भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे। मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, जहां कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। ये दोनों राज्य अब भाजपा की झोली में है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *