Punjab News: पंजाब सरकार विभिन्न शख्सियतों को स्टेट अवार्ड से करेगी सम्मानित

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 03 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस सम्बन्धी करवाए जा रहे राज्य स्तरीय समागम के अवसर पर 5 दिसंबर को चंडीगढ़ में विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ सम्मान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

यह प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज यहाँ किया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये बताया कि विभाग की तरफ से 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता सप्ताह मनाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस सम्बन्धी राज्य स्तरीय समारोह 5 दिसंबर को आडीटोरियम, स्थानीय निकाय, पंजाब, सैक्टर-35 में होगा।

अलग-अलग श्रेणियों के अधीन सम्मान

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य स्तर के इस समागम में उत्तम काम करने वाले कर्मचारियों, व्यक्तियों और ग़ैर सरकारी संस्थाओं को अलग-अलग श्रेणियों के अधीन सम्मानित किया जायेगा।

जिला स्तर पर दिव्यांगजनों को सम्मान

डॉ. बलजीत कौर ने और जानकारी देते हुये बताया कि जि़ला स्तर पर दिव्यांगजनों को उनकी तरफ से किये जा रहे सराहनीय कामों के लिए भी इस बार सम्मानित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उनकी तरफ से समूह दिव्यांगजनों से अपील की कि वह अधिक से अधिक इन समारोहों में शामिल होकर उनकी भलाई के लिए चल रही विभिन्न स्कीमों का लाभ लेने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करें।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *