Punjab News: शू मेकिंग पर 12% टैक्स, स्पीकर संधवां ने की केंद्र सरकार की आलोचना

Daily Samvad
2 Min Read
Kultar Singh Sandhwan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 03 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्र सरकार द्वारा जूती बनाने/ शूमेकिंग (पंजाबी जूती) इंडस्ट्री पर टैक्स बढ़ाने के फ़ैसले को मनमाना करार दिया है। उन्होंने इस फ़ैसले के लिये केंद्र सरकार की आलोचना करते हुये इसको तुरंत वापस लेने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

सदियों से अपने हाथों से जूतियां बनाने वाले कारीगरों (शूमेकर) के लिए तुरंत वित्तीय सहायता की माँग करते हुये स्पीकर ने कहा कि यह लोग सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत रखने की कोशिश कर रहे हैं परन्तु केंद्र सरकार इस मनमाने फ़ैसले से इस रिवायती उद्योग को तबाह करना चाहती है।

कारीगर अपनी रोज़ी-रोटी कमा सकें

उन्होंने कहा कि समय की ज़रूरत है कि इन रिवायती पेशों का समर्थन किया जाये जिससे हाथों से जूती बनाने वाले कारीगर अपनी रोज़ी-रोटी कमा सकें।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार अपनी जनहितैषी और उद्योग अनुकूल नीतियों के साथ हर वर्ग की भलाई को यकीनी बनाने के लिए लगातार बड़े प्रयास कर रही है परन्तु इसके उलट केंद्र सरकार बड़े औद्योगिक दिग्गजों की सहायता तो कर रही है जबकि हर किस्म के असंगठित क्षेत्रों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *