डेली संवाद, कपूरथला (अशोक सिंह भारत)। Punjab News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर जिले में आम आदमी पार्टी के सक्रिय युवा नेता की संदिग्ध मौत हो गई है। AAP के युवा नेता का शव कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में कार में मिला है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
जालंधर जिले के नकोदर हलके से आम आदमी पार्टी (AAP) के सक्रिय नेता 28 वर्षीय सुखबीर सिंह की कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुखबीर सिंह नकोदर के गांव गिल के रहने वाले थे। उनका शव उसकी गाड़ी से बरामद हुआ।
कपूरथला पुलिस ने जांच शुरू कर दी
आम आदमी पार्टी के युवा नेता की संदिग्ध मौत की कपूरथला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बीते दिन गांव डल्ला, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला में किसी जानकार की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। लेकिन कपूरथला के भुलत्थ के पास उसकी कार में सुखबीर का शव बरामद किया गया।

सुखबीर का फोन खंगाला गया
थाना भुलत्थ के एसएचओ सरजिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे किसी राहगीर ने देखा कि उक्त व्यक्ति की कार रोड नीचे उतरी हुई है। पास जाकर देखा तो कार खेतों की ओर कच्चे रास्ते पर उतरी हुई थी और कार में एक बेसुध व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसके बाद राहगीरों द्वारा सुखबीर का फोन खंगाला गया और उसके घर पर फोन किया गया था।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
थाना भुलत्थ के एसएचओ सरजिंदर सिंह ने बताया कि राहगीर सुखबीर को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। क्योंकि डॉक्टरों को भी फिलहाल नेता की मौत का कारण नहीं पता चला है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








