डेली संवाद, नई दिल्ली। Assembly Election Result 2023 Live: Vidhan Sabha Election result 2023 Live News Updates प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैजिक के आगे कांग्रेस धराशाई हो गई। हिन्दी पट्टी के तीनों राज्यों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
मध्य प्रदेश में भाजपा फिर लौटी है, जबकि राजस्थान और छत्तीसढ़ को भाजपा ने कांग्रेस से छीन लिया है। पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में से चार के नतीजे आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।
Madhya Pradesh Election Result 2023 – मध्यप्रदेश में भाजपा 166 सीटों पर आगे हो गई है। कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है।
राव ने कांग्रेस पार्टी को बधाई दी
तेलंगाना में बीआरएस को पिछड़ता देख मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव ने कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। राव ने कहा कि बीआरएस को सरकार के लगातार दो कार्यकाल देने के लिए तेलंगाना के लोगों का आभारी हूं। आज के नतीजे से दुखी नहीं हूं, लेकिन निश्चित रूप से निराश हूं क्योंकि यह हमारे लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं था।
ये नाम सीएम पद की रेस में
मध्यप्रदेश में सीएम पद की रेस में कई बड़े नता हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तौमर, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है।
राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौर और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का नाम सीएम रेस में माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का नाम शामिल है।
कांग्रेस को सनातन धर्म को गाली देना पड़ा भारी
तीन राज्यों में पीछे चल रही कांग्रेस को राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने आत्ममंथन की सलाह दी है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस को सनातन धर्म को गाली देना भारी पड़ गया है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








