Haldi Side Effects: जरूरत से ज्यादा हल्दी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 04 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Haldi Side Effects: औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर मानी जाती है। यह शरीर के ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को दूर करने का सबसे कारगर उपाय माना जाता है । गठिया जैसी पुरानी जोड़ों को दर्द को कम करने में भी हल्दी को उपयोगी माना जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

हल्दी हर भारतीय किचन में आपको आसानी से मिल जाएगी। लगभग हर खान में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है, इसके अलावा हल्दी वाला दूध पीने के भी कई फायदे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं खाने में जरूरत से ज्यादा हल्दी का इस्तेमाल करने के कई नुकसान भी हैं।

पेट की समस्या

हल्दी पेट के लिए काफी नुकसानदायक भी मानी जाता है। अगर आप खाने में अधिक मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है।

किडनी स्टोन होने का खतरा

स्टोन के मरीजों के लिए हल्दी काफी हानिकारक होती है। इसमें मौजूद ऑक्सालेट गुर्दे की पथरी के विकास के खतरे को बढ़ा सकता है, इसलिए पथरी के मरीजों को हल्दी का सेवन कम से कम करना चाहिए या इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की जरूर सलाह लें।

मतली और दस्त की समस्या

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। अगर आप अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन करते हैं, तो इससे मतली और दस्त की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

एलर्जी

कई बार हल्दी एलर्जी का कारण बन सकती है। इसमें मौजूद कुछ यौगिकों से एलर्जी हो सकती है। कुछ लोगों के स्किन पर हल्दी लगाने से चकत्ते, दाने, खुजली आदि की समस्या होती है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *