टेंग्नोपाल (मणिपुर)। Manipur News: देश के नार्थ इस्ट क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। मणिपुर में दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई। यह घटना म्यांमार बॉर्डर से लगे कुकी बहुल इलाके टेंग्नौपाल जिले के लीथू गांव की है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
असम राइफल्स के मुताबिक, इलाके के एक विद्रोही समूह ने म्यांमार जा रहे उग्रवादियों पर ये हमला किया है। मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैली है।
मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल
आपको बता दें कि मणिपुर सरकार ने 3 दिसंबर को कुछ इलाकों को छोड़कर राज्य में मोबाइल इंटनेट सेवाएं 18 दिसंबर तक के लिए बहाल की थीं। इसके बाद गोलीबारी की यह पहली घटना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
राज्य में कुकी और मैतेई समूह के बीच आरक्षण को लेकर 3 मई से हिंसा जारी है। हिंसक घटनाओं में अब तक 200 लोग मारे गए हैं। 50 हजार लोग रिलीफ कैंप्स में रह रहे हैं।