डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: बठिंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा में CIA ने बड़ी कार्रवाई की है। CIA ने कार्रवाई करते हुए खालिस्तानी नारे लिखने वालों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा CIA ने SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और जगजीत सिंह के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
बताया जा रहा है कि खालिस्तानी नारे लिखने वाले दोनो एस.एफ.जे. के कार्यकर्ता थे। बता दे कि इन दोनों ने पंजाब, हिमाचल, राजस्थान समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया/खालिस्तान के नारे लिखे थे इस बात की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “एक बड़ी सफलता में सी.आई. बठिंडा ने सिख फॉर जस्टिस के मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नू और जगजीत सिंह द्वारा समर्थित कार्यकर्ताओं ने पंजाब, हिमाचल, राजस्थान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया/खालिस्तान के के नारे लिखे गए थे और इस मामले में एस.एफ.जे. के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।”