डेली संवाद, मलोट। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहीम चलाई हुई है। इसी के तहत आज विजिलेंस ने पंजाब के मलोट में कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग ने मलोट में कार्रवाई करते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने मलोट में कार्रवाई करते हुए पटवारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं पटवारी का नाम नरिंदर कुमार उर्फ नीटा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पटवारी जमीन की इंतकाल चढ़वाने की एवज में पैसों की मांग कर रहा था।
इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग
शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की है और वह उस से एक बार 2000 और दूसरी बार 1000 रुपए ले चुका है।
रिश्वत मांगने की सारी बातचीत रिकार्ड
शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पटवारी राजस्व रिकार्ड में इंतकाल दर्ज करने के बदले 3000 रुपए और माँग रहा है और उसने पटवारी की तरफ से रिश्वत मांगने की सारी बातचीत रिकार्ड कर ली है।
रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
प्रवक्ता ने आगे बताया कि बठिंडा रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करने के उपरांत जाल बिछाया और मुलजिम पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
इस सम्बन्धी उक्त राजस्व कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिम पटवारी को कल समर्थ अदालत में पेश किया जाएगा और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








