UPI Payment: बदल जाएंगे UPI पेमेंट के नियम! अब करना होगा 4 घंटे का इंतजार

Daily Samvad
2 Min Read
UPI
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 04 Dec 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ UPI Payment: ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) के तरीकों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अगर ये बदलाव सच में होते हैं तो कुछ यूजर्स को इससे फायदा होगा तो कुछ यूजर्स को इससे परेशानी भी होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

अगर आप भी UPI के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको इसके बारे में पता होना चाहिए क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में सरकार UPI पेमेंट के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रही है। दरअसल सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए एक प्रस्ताव मांगा था, जिसमें सरकार को UPI पेमेंट में बदलाव का प्रस्ताव मिला है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अगर सरकार इस प्रस्ताव को मान लेती है तो आपको बता दें कि UPI के जरिए ऑनलाइन पेमेंट का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा। जिसके आप किसी को तुरंत भुगतान नहीं कर पाएंगे। सरकार को एक प्रस्ताव मिला है, जिसमें यूपीआई लेनदेन को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं।

4 घंटे की होगी देरी

इसके तहत अगर आप पहली बार किसी को 2000 रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं तो इसमें 4 घंटे की देरी हो सकती है। इससे धोखाधड़ी को होने से रोका जा सकता है। हालाँकि, ऐसा माना जा रहा है कि 4 घंटे की देरी ऑनलाइन भुगतान मोड में एक नई समस्या पैदा कर सकती है।

यदि आप 2000 रुपये या उससे अधिक की किराना या कोई अन्य वस्तु खरीदते हैं, तो आपको 4 घंटे तक इंतजार करना होगा। आरबीआई मुताबिक साल 2022-23 में कुल भुगतान में 13,530 फर्जी भुगतान शामिल हैं। इसकी कुल लागत 30,252 करोड़ रुपये है। इस धोखाधड़ी में 49 प्रतिशत या 6,659 करोड़ रुपये का डिजिटल भुगतान शामिल था।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *