लाहौर। Lakhbir Singh Rode Dies in Pakistan: भारत का एक और बड़ा दुश्मन खत्म हो गया है। यह दुश्मन था खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का मुखिया लखबीर सिंह रोडे। भारत विरोधी अभियान चलाने वाले आतंकी लखवीर रोडे की मौत आज पाकिस्तान में हुई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
पाकिस्तान में छिपकर रह रहे प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे की मौत की खबर सामने आई है। 72 वर्ष का रोडे भारत विरोधी अभियानों में शामिल था और कई आरोपों से घिरा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखबीर की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही जा रही है।
कौन था लखवीर रोडे
इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का प्रमुख लखबीर सिंह रोडे पंजाब के चरमपंथी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था। लखबीर सिंह को UAPA एक्ट के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया गया था, जिसके चलते वह पाकिस्तान भाग गया था। पाकिस्तान से भारत विरोधी अभियान चला रहा था।
एयर इंडिया जेट पर करवाई थी बमबारी
साल 1985 में एयर इंडिया जेट पर बमबारी का भी आरोपी खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह रोडे ही था। उस पर जेट पर बमबारी करने की साजिश रचने का आरोप है। यही नहीं, हाल ही में मोहाली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी रोडे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
NIA की विशेष अदालत ने पंजाब के मोगा जिले में नामित आतंकवादी लखबीर की जमीन को जब्त करने का आदेश दिया, जिसपर एनआईए ने कार्रवाई की। यह जमीन मोगा जिले की बाघापुराना तहसील के स्मालसर के पास कोठे गुरुपुरा गांव में है।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें








