डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर प्रोफेशनल फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश गाबा ने शहर में लगातार हो रहे हमलों और लूटपाट की शिकायत जालंधर पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री भगवंत मान से की। जिसमें उन्होंने कहा कि शहर में लगातार लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और प्रशासन इस पर कोई खास ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले कई महीनों से फोटोग्राफरों से उनके कैमरे और नकदी लूटी जा रही है। यह सिलसिला पूरे पंजाब में लगातार चल रहा है, पिछले दिनों जालंधर के गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज में जालंधर के वरिष्ठ फोटोग्राफर जो नितान स्टूडियो हरबंस नगर के मालिक हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
वह उस रात एक समारोह से लौट रहे थे और कुछ अज्ञात लुटेरों ने उनका कैमरा, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। इन घटनाओं से फोटोग्राफर समुदाय में आक्रोश फैल रहा है। प्रधान रमेश गाबा और सचिव रमेश हैप्पी ने प्रशासन से कहा कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इन लुटेरे तत्वों पर लगाम लगाई जा सके और लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जाए।