डेली संवाद, अमृतसर। Pakistan Bride: पाकिस्तान की लड़की जवरिया खानम को भारत सरकार द्वारा वीजा दे दिया गया है जिसके बाद वह शादी करने के लिए भारत आ गई है। जवरिया खानम अब जल्द ही भारत की बहु बन जाएगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आपको बता दे कि जवरिया खानम को करीब 5 साल बाद भारत सरकार ने वीजा दिया है। जवरिया आज अमृतसर में अटारी बॉर्डर रास्ते भारत आई है। आपको बता दें कि जवरिया खानम अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची हैं। जहां उनके मंगेतर समीर खान ने उनका स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। भारत आने पर अपने होने वाले पति समीर व ससुर अहमद कमाल खान के साथ जवरिया ने भांगड़ा भी डाला। बता दे कि जवरिया की शादी कोलकाता के बिजनेसमैन अहमद कमाल खान के बेटे समीर से होगी।

45 दिन का मिला वीजा
जानकारी के मुताबिक जवरिया पाकिस्तान में कराची के अजमत इस्माइल खान की बेटी है। भारत सरकार ने कराची निवासी 21 वर्षीय जवरिया खानम को भारत का 45 दिन का वीजा दिया है। वह आज सुबह बाघा बॉर्डर के जरिए भारत में दाखिल हुई है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें






