Punjab News: पंजाब में आप का सूर्य जल्द ही हो जाएगा अस्त: जयवीर शेरगिल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 05 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और पंजाब में आप का सूर्य जल्द ही अस्त हो जाएगा। यहां जारी एक बयान में, शेरगिल ने कहा कि आप ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कुल 205 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वह सभी सीटें हार गई है।

ऐसे में पार्टी को मध्य प्रदेश में मात्र 0.53 प्रतिशत वोट, छत्तीसगढ़ में 0.93 प्रतिशत वोट और राजस्थान में 0.38 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की महिला वोटरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की महिला मतदाताओं ने जिस तरह से विश्वासघात का बदला लिया है, वैसे ही पंजाब की महिला वोटरों द्वारा बदला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शेरगिल ने पंजाब की महिला वोटरों के बारे में विशेष रूप से बात करते हुए कहा कि उनसे विश्वासघात और पीठ में छुरा घोंपना यह दर्शाता है कि अपनी एडवरटाइजिंग पार्टी (आप) सरकार ने पंजाब में महिलाओं के साथ कितना बड़ा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने के चुनाव पूर्व किए वादे को तोड़ने के बाद आप सरकार पंजाब के लोगों के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो गई है।

महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह से अभी तक रखा वंचित

इस क्रम में, आप को पंजाब में सत्ता संभाले हुए एक साल नौ महीने हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अपना मुख्य चुनावी वादा पूरा न करके लगभग 1.31 करोड़ पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह से अभी तक वंचित रखा है। शेरगिल ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए, कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये बर्बाद किए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

ऐसे में भाजपा नेता ने सवाल किया कि अगर मान सरकार अन्य राज्यों में पार्टी के दायरे का विस्तार करने और अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास में करोड़ों रुपये बर्बाद कर सकती है, तो फिर सरकार अपने ही राज्य में महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति महीना वित्तीय सहायता देने के अपने वादे को पूरा क्यों नहीं कर रही है।

शेरगिल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को मीडिया में रोजाना अपनी तस्वीर देखने का इतना शौक है कि करोड़ों रुपये का फंड राज्य के लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल करने की बजाय अपने प्रचार पर खर्च किया जा रहा है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *