Punjab News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर अलग-अलग शख्सियतों को स्टेट अवार्ड से सम्मान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 05 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दिव्यांगजनों और उनकी भलाई के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली 12 शख्सियतों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया।

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर अलग-अलग शख्सियतों को स्टेट अवार्ड से सम्मान

आज यहाँ आयोजित राज्य स्तरीय समागम में पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने समागम को संबोधन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को और ज्यादा रोज़गार के मौके मुहैया करवाने के मंतव्य के साथ अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती के 1200 आरक्षित पदों को जल्द भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जबकि पदोन्नति वाले 620 पदों सम्बन्धित कार्यवाही तेज़ी से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन ज़िंदगी के किसी भी पड़ाव पर ख़ुद को कमज़ोर न समझें, पंजाब सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को अपने आप को अधूरा नहीं समझना चाहिए, बल्कि वे अपने मनोबल स्वरूप अंबरों को छू सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के 2 59,598 दिव्यांग लाभपात्रियों को 478.47 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिसमें दिव्यांगजन ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नेत्रहीन दिव्यांगजनों के लिए लुधियाना में ब्लाइंड स्कूल को अपग्रेड करके अब 12वी क्लास तक कर दिया गया है और इसके बुनियादी ढांचे को 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत के साथ सुधारा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दिव्यांगजनों के स्वै रोज़गार को उत्साहित करने के लिए पंजाब एस. सी. विकास कारपोरेशन द्वारा साल 2022-23 के दौरान कुल 59 मामलों के अंतर्गत 129.31 लाख रुपए और साल 2023-24 के दौरान कुल 46 मामलों के अंतर्गत 91.77 लाख रुपए के कर्ज़े मुहैया करवाए गए हैं।

स्टेट अवार्ड से किया सम्मानित

इस अवसर पर दिव्यांगजनो के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए निभाई बढ़िया सेवाओं के लिए स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिनमें हरचरन सिंह, डॉ. तेआवासप्रीत कौर, डॉ. तपिन्दर जोत, रविन्द्र सिंह सहोता, नवजोत सिंह, माता गुजरी भलाई केंद्र बुढलाडा, जसप्रीत कौर और नरिन्दर सिंह को सम्मानित किया गया। इसके इलावा संतोष रानी और सुखदेव सिंह और उनके जीवन साथियों को सम्मानित किया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *