Punjab News: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 100 एकड़ पंचायती ज़मीन ख़ुद ट्रैक्टर चला करवाई खाली

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 457 शब्द|📅 05 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पंचायती ज़मीनों का एक-एक इंच नाजायज़ कब्ज़ों से खाली करवाने के निर्देशों की पालना के सिलसिले में आज पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने डेरा बस्सी ब्लॉक के गाँव सुंडरां में ख़ुद ट्रैक्टर चलाकर 100 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से छुड़वाई।

Punjab News: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 100 एकड़ पंचायती ज़मीन ख़ुद ट्रैक्टर चला करवाई खाली

ज़मीन खाली कराने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने बताया कि 100 एकड़ के करीब पंचायती ज़मीन पर स्थानीय निवासियों द्वारा कब्ज़़ा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि यह ज़मीन रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में आती है और इसकी बाजारी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि बाकी की 12 एकड़ ज़मीन अदालती स्टे अधीन है और अधिकारियों को हिदायत की गई है कि वह विभाग का हक वापिस दिलाने के लिए इस केस की ज़ोरदार ढंग से पैरवी करें। स. भुल्लर ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा राज्य में कब्ज़ों के विरुद्ध शुरु की मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की गई है और अब तक कुल 12100 एकड़ ज़मीन नाजायज कब्ज़ों से वापस लेकर सम्बन्धित गाँवों की ग्राम पंचायतों को सौंप दी गई है।

कब्ज़ों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी

जिससे इसको स्थानीय निवासियों को ठेके पर देने के साथ-साथ पंचायत की आय बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायती ज़मीनों को 100 प्रतिशत खाली करवाने तक कब्ज़ों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी और विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वह नाजायज़ कब्ज़ाधारकों द्वारा अलग-अलग अदालतों में दायर मुकदमों में विभाग के दावे को मज़बूत करने के लिए नियमित तौर पर पैरवी करने के इलावा उनके पास चल रहे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो अधिकारी नाजायज़ कब्ज़ों को कायम रखने के लिए नाजायज़ कब्ज़ाधारकों के साथ मिलीभुगत कर रहे हैं, उनके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कब्ज़ाधारकों से ज़मीनें कब्ज़े में लेकर विभाग को राजस्व के और स्रोत पैदा करने में मदद मिली है और विभाग द्वारा कब्ज़ों के विरुद्ध मुहिम जारी रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

कैबिनेट मंत्री ने कब्ज़ाधारकों को भी सचेत किया कि यदि उन्होंने फिर से खाली करवाई ज़मीन पर नाजायज़ कब्ज़ा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ़ एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों में ए डी सी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, संयुक्त डायरैक्टर (शामलात सैल) जगविन्दरजीत सिंह संधू, एस. वपी. (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, ए.एस.पी डेराबस्सी दर्पण आहलूवालीया, डी.डी.पी.ओ अमनिन्दरपाल सिंह चौहान, बी.डी.पी.ओ रवनीत कौर और नायब तहसीलदार हरिन्दरजीत सिंह उपस्थित थे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *