Punjab News: फसली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए मुफ़्त बांटा सरसों का बीज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 05 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में फ़सली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा रबी के सीजन 2023-24 के दौरान सरसों के बीज की 4500 मिनी-किटें चार जिलों में मुफ़्त वितरित की गई हैं। इस साल सरसों की फ़सल अधीन क्षेत्र तकरीबन 4000 हेक्टेयर तक बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह जानकारी सांझा करते हुए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि बठिंडा, फाजिल्का, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों के किसानों को सरसों की आर. एच. – 761 किस्म का 90 क्विंटल बीज मुफ़्त उपलब्ध करवाया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस पहलकदमी से पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच अनुसार राज्य में शुरू की गई फ़सली विभिन्नता मुहिम को और बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उन्होंने बताया कि इस साल सरसों की फ़सल अधीन क्षेत्र तकरीबन 49000 हेक्टेयर होने का अनुमान है, जोकि रबी के सीजन 2022-23 में 45000 हेक्टेयर था। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब में इस खरीफ के सीजन दौरान बासमती अधीन क्षेत्र तकरीबन 20 फीसद तक बढ़ा है। पिछले सीजन के 4.94 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार बासमती अधीन क्षेत्र बढ़कर 5.96 लाख हेक्टेयर हो गया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *