Punjab News: सीएम मान द्वारा पुलिस अफसरों को जारी हुए सख्त आदेश

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 658 शब्द|📅 05 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब को मुकम्मल तौर पर नशा मुक्त राज्य बनाने के प्रण को दोहराते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस अफसरों को नशों की कुरीति के खि़लाफ़ आर-पार की लड़ाई को अंजाम तक ले जाने के आदेश दिए। पुलिस कमिशनरों और एस. एस. पीज़ के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नशों के खि़लाफ़ किसी तरह का नरमी न बरतने की नीति को मुकम्मल तौर पर लागू करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशों की स्पलाई लाईन को पहले ही तोड़ दिया है और बड़े नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मुहिम सख्ती से जारी रहनी चाहिए और जमीनी स्तर पर भी नशों के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को समग्गलरों की नशा तस्करी के पैसे से बनाई जायदाद को ज़ब्त की प्रक्रिया में तेज़ी लानी चाहिए।

अपनी ड्यूटी ईमानदारी और समर्पित होकर निभानी चाहिए

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के दिलेरी से काम करना चाहिए और उनको अपनी ड्यूटी ईमानदारी और समर्पित होकर निभानी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशों के खि़लाफ़ निर्णायक जंग शुरु की हुई है और राज्य में से इस कुरीति को जड़ से मिटा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को हिदायत की कि ड्यूटी निभाते समय पंजाब पुलिस को अपना शानदार रिकार्ड हर सूरत में कायम रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य की अमन- कानून की व्यवस्था पर पहरा देना पुलिस अफसरों की सबसे अधिक प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संगठित अपराध के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाये और जबरन वसूली और फिरौती के मामलों को रोकने और सुलझाने पर और ज्यादा ध्यान दिया जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को कानून के मुताबिक अपनी ड्यूटी निष्पक्ष और सख़्त मेहनत के साथ निभानी चाहिए। एस. एस. पीज़ को अपने-अपने ज़िले के दौरे करने के आदेश देते हुये मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को लोगों में जाकर उनके मसले सुलझाने के लिए कहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे लोगों में विश्वास की भावना पैदा होगी जो आम लोगों से सम्बन्धित मसले सुलझाने में बहुत सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य भर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों ख़ास कर बाज़ारों में चौकसी बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों और दुश्मन ताकतों पर नकेल डाल कर राज्य की अमन- शांति को कायम रखना समय की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए और ऐसे तत्वों के साथ सख़्ती से निपटा जाना चाहिए।

ग़ैर-कानूनी माइनिंग को तुरंत रोका जाए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों में किसी तरह की ग़ैर- कानूनी माइनिंग है तो उसे तुरंत रोका जाये। उन्होंने कहा कि इस ग़ैर- कानूनी गतिविधि की सख़्ती से पड़ताल की जाये और इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख़्शा न जाये। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि कोई इस अपराध को अंजाम देता है तो उसके विरुद्ध सख़्त और मिसाली कार्यवाही की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जेलों में मोबाइल फोनों के प्रयोग सम्बन्धी रिपोर्टों का नोटिस लेते हुये अधिकारियों को इस ग़ैर-कानूनी गतिविधि को तुरंत रोकने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जेल स्टाफ और पुलिस द्वारा ऐसी ढिलाई अनुचित और असहनीय है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को कहा कि ऐसी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाये और इस कोताही के लिए ज़िम्मेदार स्टाफ या अधिकारी के खि़लाफ़ भी अपेक्षित कार्यवाही व्यवहार में लाई जाये।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *