Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने ली करवट, दिन के तापमान में तेजी से आई गिरावट

Daily Samvad
2 Min Read
FOG

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में अब दिन का पारा भी लगातार गिर रहा है। कुछ दिनों की सर्द रातों और गर्म दिनों के बाद अब मौसम करवट ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान तेजी से गिर रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सोमवार को दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। साथ ही मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की भी खबर है। मौसम विभाग की ओर से येलो कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट

इस बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। इसलिए पुलिस ने यात्रियों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के फरीदकोट में सबसे ज्यादा तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसके अलावा अमृतसर में 23.3 डिग्री, लुधियाना में 22.5 डिग्री, पटियाला में 24.5 डिग्री, पठानकोट में 23.2 डिग्री, बठिंडा में 24.2 डिग्री, गुरदासपुर में 21.0 डिग्री, एसबीएस नगर में 21.4 डिग्री, बरनाला में 23.1 डिग्री और जालंधर में 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *