Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 05 Dec 2023

डेली संवाद, जयपुर। Sukhdev Singh Gogamedi: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्हें जयपुर के मेट्रोमास अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोगामेड़ी के गनमैन पर भी हमला हुआ है। बदमाशों ने सुखदेव गोगामेड़ी और उनके गनमैन नरेंद्र को गोली मार दी और फरार हो गए।

Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पुलिस के मुताबिक, दो लोग स्कूटर पर आए और गोगामेड़ी और उनके गनमैन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक हमलावर की भी मौत हो गई।

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनके घर 3 बदमाश पहुंचे। पहले तो वे सोफा पर बैठकर गोगामेड़ी से बात करने लगे। करीब 10 मिनट बाद ही वे उठे और गोलियां चलानी शुरू कर दी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *