Punjab News: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को रूरल मेडिकल ऑफिसर्स ने दिया समर्थन

Daily Samvad
2 Min Read
strike
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 06 Dec 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिए जा रहे प्रदर्शन पर फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ रूरल मेडिकल ऑफिसर्स ऑफ पंजाब ने साथ दिया है। उन्होंने प्रेस नोट जारी करते हुए उनके द्वारा दिए जा रहे प्रदर्शन पर अपना सहयोग दिया है।

उन्होंने कहा पुरानी पेंशन योजना की बहाली और पंजाब सरकार के कर्मचारियों के लिए लंबित महंगाई भत्ते की शीघ्र रिहाई की वकालत करने के लिए आपकी हड़ताल लगातार जारी है, इसलिए फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ रूरल मेडिकल ऑफिसर्स पंजाब आपके साथ पूरी तरह से खड़ा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम कुशल कामकाज में मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं और उसकी सराहना करते हैं उनका हमारे समाज की भलाई में महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने कहा कि अपने जो मांगें रखीं वह न केवल वैध हैं बल्कि सरकारी कर्मचारियों के कल्याण और मनोबल के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ रूरल मेडिकल ऑफिसर्स पंजाब भी जायज लड़ाई लड़ रहा है, 550 के कैडर के लिए डीएसीपी (Dynamic Assured Carrier Progression) और पुरानी पेंशन योजना की मांग ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी लंबे समय से पंजाब के ग्रामीण इलाकों में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने हमारी मांगों को अनसुना कर दिया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *