Punjab News: गुरुद्वारा में युवक की शर्मनाक हरकत, पाठ कर रहे ग्रंथी के साथ की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 06 Dec 2023

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: मोहाली के गुरुद्वारा साहिब से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले के गांव सिल में एक युवक द्वारा ग्रंथी के साथ मारपीट की गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक युवक गुरुद्वारा के अंदर गया पहले तो उक्त युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की परिक्रमा की लेकिन बाद में युवक ने गुरुद्वारा के ग्रंथी को पीटना शुरू कर दिया। इसके साथ ही युवक द्वारा ग्रंथी को घसीटते हुए ग्रंथ साहिब जी के सामने लाया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसके साथ ही आरोपी युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने अपने सारे कपड़े उतार दिए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद में हो गई है जिसमे युवक द्वारा ग्रंथी के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा रहा है। इस पूरी घटना से गांव वालों के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

आरोपी युवक को किया गया गिरफ्तार

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच करना शुरू कर दी है। इसके साथ ही इसके बारे में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी युवक ने ऐसा क्यों किया है इसके पिछे क्या मंशा थी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *