Punjab Weather Update: चक्रवात मिचोंग के कारण 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब में भी होगा असर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चक्रवात मिचोंग (Cyclone Michong) और पश्चिमी विक्षोभ ने देश के मौसम का मिजाज बदल दिया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो रही है और कई जगहों पर तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात मिचोंग का असर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में महसूस किया गया, जहां भारी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम शुष्क है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भीषण चक्रवात ‘मिचॉन्ग’ के प्रभाव से झारखंड में 7 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 दिसंबर को ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण तटीय और आसपास के दक्षिण आंतरिक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आंध्र प्रदेश में भी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा अचानक ठंड बढ़ने की भी संभावना है। पंजाब में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटों तक तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में भारी बारिश

इस बीच पंजाब में दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। आज के मौसम की बात करें तो अगले 24 घंटों तक तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar