Mohan Bhagwat: लोकसभा चुनाव से पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे जालंधर, पंजाब और हिमाचल के स्वयं सेवकों के साथ मंथन शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Dr. Mohan Bhagwat
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 06 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Mohan Bhagwat, Jalandhar News: हिन्दी पट्टी के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) की प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा और आरएसएस (RSS) की निगाहें लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) पर गड़़ गई हैं। जिसे लेकर भाजपा जहां पूरे देश में संपर्क अभियान में जुटी है, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी फील्ड में है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पंजाब पहुंचे हैं। वे तीन तीन दिन तक पंजाब में रहकर पंजाब और हिमाचल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। जालंधर के विद्या धाम में आज मंथन शुरू हो गया है। चूंकि पंजाब में भाजपा अभी हाशिए पर चल रही है, इसलिए भाजपा और आरएसएस का पूरा जोर पंजाब में है।

पंजाब-हिमाचल के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग

आरएसएस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मोहन भागवत आज जालंधर के विद्याधाम में स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें पंजाब समेत हिमाचल प्रदेश के स्वयं सेवक शामिल बताए जा रहे हैं। बैठक में पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत कई जिलों के स्वयंसेवकों से पंजाब की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने को लेकर चर्चा चल रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

MOHAN BHAGWT
MOHAN BHAGWT

इससे पहले मोहन भागवत मंगलवार को रात 9 बजे जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां उनका भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर काफी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के दौरान इस बैठक में सभी जगह के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों पर विचार किया जाएगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *