Sex Racket Busted: इन 2 स्पा सेंटरों की आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

Daily Samvad
2 Min Read
Sex Racket Busted
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 06 Dec 2023

डेली संवाद, गुरुग्राम। Sex Racket Busted: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरुग्राम में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरुग्राम के 2 स्पा सेंटर से सेक्स रैकेट पकड़ा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के पॉश एरिया डीएलएफ की मार्केट में 2 स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां से 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

जिनमें से पूछताछ के बाद 5 को छोड़ दिया गया, जबकि तीन को जांच में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि यहां स्पा सेंटर यूनिक स्पा और लोटस स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली जानकारी के बाद बोगस ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा गया। जिसके बाद पता चला कि जानकारी सही है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर सहित ग्राहकों को काबू किया।

तथ्यों के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

इस बात की भी जानकारी मिली है कि उक्त स्पा सेंटर चक्करपुर के रहने वाले मेहर मिस्त्री उर्फ प्रीतम और सुजीत द्वारा चलाए जा रहे थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे देखकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *