UK Visa: UK में अब फैमिली को साथ ले जाना होगा मुश्किल, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 06 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। UK Visa: UK जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ब्रिटेन में अब फैमिली को साथ ले जाने वालों की अब मुश्किलें बढ़ सकती है। ब्रिटेन के पीएम ने देश में अप्रवासियों की संख्या को कम करने के लिए सोमवार को सख्त कदमों की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपने परिवार को साथ लाने पर रोक लगा दी है इस फैसले से भारतीयों पर काफी असर पड़ सकता है मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य और देखभाल वीजा पर डॉक्टर अब अपने परिवार के किसी भी सदस्य को अपने साथ नहीं ला सकेंगे।

आप्रवासन से हमेशा ब्रिटेन को फायदा

इस बात की जानकारी ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने दी है उन्होंने कहा कि, ‘आव्रजन बहुत अधिक है। आज हम इसे कम करने के लिए रेडिकल एक्शन ले रहे हैं। यह कदम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप्रवासन से हमेशा ब्रिटेन को फायदा हो।

विदेशी छात्रों के परिवारों पर प्रतिबंध

उन्होंने पोस्ट किया, आव्रजन कार्रवाई, विदेशी छात्रों को अपने परिवारों को यूके में लाने पर प्रतिबंध लगाना, जब तक कि वे पोस्टग्रेजुएट रिसर्च डिग्री न हों, ब्रिटिश कामगारों को कम वेतन देने वाले आप्रवासन को रोकना, कमी वाले व्यवसायों के लिए दी जाने वाली 20 फीसदी की दर से वेतन छूट को समाप्त करना।’

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जानकारी के अनुसार, कुशल श्रमिक वीजा के माध्यम से ब्रिटेन आने के लिए आवेदन करने वालों के लिए वेतन सीमा वर्तमान 26,200 ब्रिटिश पौंड से बढ़ाकर 38,700 ब्रिटिश पौंड कर दी जाएगी। पारिवारिक वीजा श्रेणी के तहत आवेदन करने वालों पर भी समान वेतन राशि लागू होगी, जो वर्तमान में 18,600 ब्रिटिश पौंड है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *