GST Bogus Billing Scam: विजीलैंस को बीके विरदी के दोस्त बावा के टैक्स चोर पार्टनरों की तलाश, टांडा रोड के कारोबारी रडार पर

Daily Samvad
4 Min Read
GST-Scam
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 573 शब्द|📅 06 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Billing Scam: पंजाब सरकार की लाख कोशिशों की बीच जालंधर और लुधियाना में बोगस बिलिंग का खेल जारी है। जालंधर और लुधियाना के कई लोहा कारोबारी स्टेट जीएसटी के अफसरों से सांठगांठ कर बोगस बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपए का चूना सरकार को लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के लोहा कारोबारी का कारनामा, फर्जी फर्म खोली, करोड़ों की GST चोरी

पिछले दिनों विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने एक्साइज विभाग के संयुक्त डायरेक्टर (GST) रहे बलवीर कुमार विरदी (बीके विरदी) के साथी भगवंत भूषण उर्फ बावा को गिरफ्तार किया था। बावा के साथ मिलकर टांडा रोड और होशियारपुर रोड के स्क्रैप कारोबारी ने पंजाब सरकार को मोटा रगड़ा लगाया। फिलहाल बावा जेल में है, उसके बयान के आधार पर विजीलैंस कार्रवाई में जुटी है।

जालंधर और लुधियाना में सबसे ज्यादा बोगस बिलिंग

जालंधर के टांडा रोड व होशियारपुर रोड के लोहा कारोबारी के साथ लुधियाना के गिल रोड और फोकल प्वाइंट के लोहा कारोबारी ने मिलकर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। सूत्र बता रहे हैं कि बोगस बिलिंग के जरिए इन लोहा कारोबारियों को अरबों रुपए बनाए और हवाला के जरिए दुबई भेज दिया। पिछले कुछ महीने से हवाला के इस नेटवर्क की जांच यूपी की एसटीएफ भी कर रही है।

नोएडा में 15000 करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग पकड़ी

आपको बता दें कि नोएडा में 15000 करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग पकड़ी गई थी, इसमें यूपी के मेरठ, कानपुर और नोएडा के कारोबारियों के साथ पंजाब के जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ के लोहा कारोबारी शामिल हैं। इन कारोबारियों की पहुंच पूर्व केंद्रीय मंत्री के एक पीए से था, जो सैंट्रल जीएसटी के कुछ अफसरों से मिलकर मामले को रफा दफा करवाता रहा है।

हवाला के जरिए दुबई भेजी जा रही है रकम

नोएडा में जब 15000 करोड़ की बोगस बिलिंग पकड़ी गई तो सैंट्रल और यूपी जीएसटी की टीम ने लुधियाना से दो लोगों को काबू किया था। इसके अलावा यूपी के मेरठ और कानपुर से कुछ कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था। तब ये बात सामने आई कि बोगस बिलिंग के जरिए इकट्ठा किया गया धन हवाला के जरिए दुबई भेजा गया। यह धन दुबई के जरिए पाकिस्तान के आतंकियों को भेजा जा रहा है।

दुबई से पाकिस्तान में रकम भेजने का इनपुट

यूपी एसटीएफ को इनपुट मिला था कि बोगस बिलिंग के जरिए जो पैसा इकट्ठा किया गया, वह पंजाब से हवाला के रास्ते दुबई भेजा गया, इसमें एक हिस्सा हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजा गया। पाकिस्तान में यह पैसा आतंकियों को मिला, क्योंकि उसी समय उत्तर प्रदेश में कुछ आतंकवादी पकड़े गए थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अब पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की टीम अफसर रहे बीके विरदी के दोस्त बावा के जरिए सारी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अगर विजीलैंस ने बिना किसी दबाव के काम किया तो जालंधर के टांडा रोड और होशियारपुर रोड के कुछ कारोबारी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। फिलहाल विजीलैंस मामले की जांच में जुटी है।

जीएसटी के अफसर भी संलिप्त

सूत्र बता रहे हैं कि इस पूरे खेल में जीएसटी के कई अफसर संलिप्त है। जीएसटी के अफसरों के बिना करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग नहीं हो सकती है। इन अफसरों से विजीलैंस ब्यूरो की टीम कभी भी पूछताछ कर सकती है। क्योंकि ये अफसर कई साल से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। इसमें कई मुलाजिम भी शामिल हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *