Punjab Vigilance: विजिलेंस द्वारा पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 07 Dec 2023

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab Vigilance: पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहीम चलाई हुई है। इसी के तहत आज विजिलेंस ने पंजाब के गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग ने गुरदासपुर में कार्रवाई करते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है।

Punjab Vigilance: विजिलेंस द्वारा पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने राजस्व हलका डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर में कार्रवाई करते हुए पटवारी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी के पहचान पटवारी हरजीत सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

विजिलेंस ने बताया कि यह कार्रवाई गांव मलकपुर तहसील डेरा बाबा नानक के निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया कि उक्त पटवारी उसकी जमीन के विरासती इंतकाल के बदले 5000 रुपए की रिश्वत पहले ही ले चुका है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उसने बताया कि अब वह इंतकाल स्वीकृत कराने के बदले तहसीलदार को देने के लिए 5000 रुपए अतिरिक्त मांग रहा है और उसने पटवारी की तरफ से रिश्वत मांगने की सारी बातचीत रिकार्ड कर ली है। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया काबू

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस द्वारा इसकी जांच की गई और जांच के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और पटवारी को शिकायतकर्त्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *