Municipal Corporation Election: पंजाब में क्या एक सप्ताह में होंगे नगर निगम चुनाव?

Daily Samvad
4 Min Read
Nagar-Nigam-Chunav-Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Municipal Corporation Election: पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर आज कई तरह की खबरें सामने आईं। खबर आई कि हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग को आदेश दिया है। फिर खबर आई कि चुनाव आयोग को एक सप्ताह के अंदर चुनाव करवाने का शैड्यूल कोर्ट में पेश करना होगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डेली संवाद ने नगर निगम चुनाव को लेकर आ रही खबरों के फैक्ट जानने के लिए चंडीगढ़ में अफसरों, सरकार में बैठे नेताओं और हाईकोर्ट के वकीलों से जाना कि आखिर एक सप्ताह में निगम चुनाव करवाने के पीछे की सच्चाई क्या है? इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से एक खबर में सामने आई। जिसमें कहा जा रहा है कि नगर निगम चुनाव की बजाए AAP को लोकसभा चुनाव पर पूरा फोकस करना है।

Punjab And Haryana High Court
Punjab And Haryana High Court

अफसरों, नेताओं और वकीलों से जाने पूरा सच

अफसरों, नेताओं और वकीलों से बातचीत के बाद खबर की सच्चाई सामने आई। खबर ये थी कि आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में नगर निगम चुनाव को लेकर सुनवाई थी। इसमें हाईकोर्ट ने पंजाब राज्य चुनाव आयोग से नगर निगम चुनाव समय से न करवाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा है कि एक सप्ताह के अंदर चुनाव आयोग बताए कि पंजाब में नगर निगम चुनाव कब करवाया जाएगा।

जनवरी से पेंडिग चल रहा नगर निगम चुनाव

यही नहीं जनवरी 2023 से पेंडिग चल रहा नगर निगम चुनाव का अभी तक शेड्यूल जारी नहीं करने पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग को हाईकोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का कहना है कि उनके द्वारा जारी आदेशों का पंजाब चुनाव आयोग पालन नहीं कर रहा। इतना ही नहीं पंजाब राज्य चुनाव आयोग पर हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगा दिया है।

Bhagwant Mann, CM, Punjab
Bhagwant Mann, CM, Punjab

AAP का निगम की बजाए लोकसभा चुनाव पर फोकस-CM

उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों की माने तो लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में नगर निगम चुनाव होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि अब लोकसभा चुनाव आने वाले है इसलिए नगर निगम चुनावों की तरफ ध्यान देने के बजाय आम आदमी पार्टी को अपना ध्यान लोकसभा चुनाव की तरफ लगाने की जरूरत है। जिसके कारण बताया जा रहा है कि नगर निगम चुनाव लोकसभा चुनावों के बाद होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आपको बता दे कि पहले सरकार की तरफ से फैसला किया गया था कि जालंधर, लुधियाना, अमृतसर व पटियाला में नगर निगम के चुनाव 7 जनवरी को करवाए जाएंगे। सूत्र बता रहे है कि नगर निगम चुनाव अब ‘आप’ सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद ही जून/जुलाई 2024 में ही करवाए जाएंगे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *