Carrot Juice Benefits: एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है गाजर का जूस, जाने गाजर के जूस के अन्य फ़ायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 444 शब्द|📅 08 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Carrot Juice Benefits: सर्दियों में कई तरह की सब्जियां हमारी डाइट का हिस्सा होती हैं। गाजर इन्हीं सब्जियों में से एक है, जिसे सर्दियों में लोग कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह एक रूट वेजिटेबल है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आमतौर पर यह नारंगी रंग की होती है, लेकिन पीली, बैंगनी या लाल भी हो सकती हैं। गाजर बहुत स्वास्थ्यवर्धक होती है और बीटा-कैरोटीन (जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है), फाइबर, विटामिन K1, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

इतना ही नहीं यह कम कैलोरी और लो फैट वाला भोजन भी हैं। लोग गाजर को कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं। सलाद, सब्जी और अचार के अलावा लोग गाजर का हलवा भी बड़े शौक से खाते हैं। हालांकि, इसका जूस भी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए काफी लाभकारी है। अगर आप इसके फायदों से अब तक अनजान है, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे गाजर का जूस पीने के हैरान करने वाले फायदे-

दिल-दिमाग के लिए गुणकारी- गाजर के जूस में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे आपके दिल को काफी फायदा मिलता है। साथ ही गाजर के एंटीऑक्सीडेंट दिल की बीमारी के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

पाचन बेहतर करे- अगर आप अपने पाचन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो गाजर का जूस आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसमें मौजूद फाइबर बेहतर पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है। फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करके कब्ज से बचाने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

त्वचा के लिए फायदेमंद- गाजर का रस पीने से त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोका जा सकता है। यह आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है और आपकी स्किन को प्राकृतिक चमक देता है।

आंखों के लिए गुणकारी- गाजर विटामिन ए का एक बेहतरीन स्रोत है, जो हमारी आंखों के लिए काफी लाभकारी होता है। यही वजह है कि गाजर का जूस न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके कई आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट गुण- गाजर में बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर- गाजर के रस में विटामिन और मिनरल समेत आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही सेहत को अन्य फायदे भी पहुंचाते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *