Punjab News: मंत्री बलजीत कौर की बड़ी कार्रवाई, नकली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट रद्द करने के दिए आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 08 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ अन्य वर्गों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं अनुसूचित जाति के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रयासशील है। इस दिशा में कार्य करते हुए हुआ सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज कुमार उर्फ राजू पुत्र जय प्रकाश निवासी रेलवे बस्ती गुरू हर सहाए फिऱोज़पुर द्वारा बनवाया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट राज्य स्तर पर गठित स्करूटनी कमेटी द्वारा नकली घोषित करके इसको रद्द करने के आदेश दिए हैं। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चरनदास पुत्र बख्शी राम, निवासी गाँव जीवां, तहसील गुरू हर सहाए जि़ला फिऱोज़पुर ने अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन को शिकायत दी थी कि राज कुमार उर्फ राजू पुत्र जय प्रकाश निवासी रेलवे बस्ती गुरू हर सहाए फिऱोज़पुर द्वारा अनुसूचित जाति का नकली सर्टिफिकेट बनवाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जिस आधार पर उसके द्वारा अनुसूचित जाति को मिलने वाले लाभ लिए जा रहे हैं। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य स्तरीय स्करुटनी कमेटी ने इस मामले की गहराई से जांच करने के उपरांत पाया कि राजू बिहार में जन्मा एवं पला था और जनरल कैटागरी (शर्मा) से सम्बन्ध रखता था, परंतु इसके द्वारा अपना अनुसूचित जाति का नकली सर्टिफिकेट बनवाया गया है।

सर्टिफिकेट रद्द करने का किया फ़ैसला

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्करुटनी कमेटी ने राज कुमार उर्फ राजू का अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट नकली होने की पुष्टि की है और रद्द करने का फ़ैसला किया है। मंत्री ने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा डिप्टी कमिश्नर, फिऱोज़पुर ने लिखा है कि सम्बन्धित का अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट नं. 3422/एस सी तारीख़ 17.12.2012 जोकि तहसीलदार राजपुरा द्वारा जारी हुआ है को रद्द/जब्त किया जाए, और की गई कार्यवाही संबंधी अवगत करवाया जाए।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *