डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पटियाला जेल में बंद बैठे पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बलवंत सिंह राजोआना ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
यहां हम आपको बता दे कि राजोआना 5 दिसंबर से भूख हड़ताल पर बैठा हुआ था। मिली जानकारी के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह और एस.जी.पी.सी. प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात के बाद उसने हड़ताल खत्म की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
बताया जा रहा है कि उसने इस दौरान गोल्डन टेम्पल अमृतसर से ले जाया गया जल पिया और अपनी भूख हड़ताल खत्म की। बता दे कि उसने अकाली दल SGPC पर आरोप लगाया था कि वह उसे राहत दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। इसके साथ ही बलवंत सिंह राजोआना ने कहा कि सरकार को जो भी फैसला लेना है वह जल्द से जल्द ले।