Actor Junior Mehmood Death: हिन्दी सिनेमा से दुखद खबर, नहीं रहे जूनियर महमूद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 08 Dec 2023

डेली संवाद, मुंबई। Actor Junior Mehmood Death: अभिनय के क्षेत्र में लोहा मनवाने वाले अभिनेता जूनियर महमूद (Junior Mehmood) नहीं रहे। चार दशक से ज्यादा फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अभिनेता जूनियर महमूद (Junior Mehmood) का 67 साल की उम्र में निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जूनियर महमूद के नाम से मशहूर नईम सैय्यद पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका चौथा स्टेज चल रहा था और हालत काफी गंभीर थी। कल रात करीब 2 बजे वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता के निधन से सिनेमा जगत को गहरा झटका लगा है।

कैंसर की बीमारी से मौत

ANI के मुताबिक, जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके एक फ्रेंड ने की है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर की प्रार्थना के बाद सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा। मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में जूनियर महमूद की फैमिली ने निधन की पुष्टि की और बताया कि फोर्थ स्टेज कैंसर की वजह से वह किस दर्द से गुजरे।

कीमोथेरेपी बहुत दर्दनाक होगी

महमूद के बेटे हुस्नेन ने कहा, “हमें उनके चौथे स्टेज के पेट के कैंसर के बारे में 18 दिन पहले ही पता चला था। हम उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल ले गए। वहां के डीन ने हमें बताया कि इस स्तर पर उपचार और कीमोथेरेपी बहुत दर्दनाक होगी। अस्पताल ने सुझाव दिया था कि हम घर पर ही उनकी देखभाल करें।”

कम उम्र में शुरू किया अभिनय

जूनियर महमूद ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने चार दशक के करियर में सात भाषाओं में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से लेकर अमिताभ बच्चन और राज कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जूनियर महमूद की फिल्मों की लिस्ट में ‘मेरा नाम जोकर’, ‘कारवां’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘मोहब्बत जिंदगी है’, ‘नैनिहाल’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी’ समेत कई ब्लॉकबस्टर शामिल हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *