डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप की भिन्न-भिन्न ब्रांचों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और मैनेजमेंट सदस्य प्रदर्शनी को देखेंने के लिए विशेष रूप से उपस्थित हुए। छात्रों द्वारा वेस्ट मैटेरियल की मदद से भिन्न-भिन्न थीम्स गो ग्रीन, पंजाबी विरसा पर आधरित प्रदर्शनी लगाई गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
इसके साथ ही भिन्न-भिन्न राज्यों की संस्कृति, भारत दर्शन, डैकोरेशन मैटेरियल, स्मार्ट सिटी, वंडरफुल नेचर अराऊंड अस, किडोज़ कैसल यूसिंग रॉक्स, सेव अस फ्रॉम एक्सटेंशन, राजस्थानी कल्चर, मॉडर्न आर्ट आदि पर आधरित प्रदर्शनी लगाई गई।
इस आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में खाम्ब्रा ने पहला, इलीट स्कूल मोती बाग ने दूसरा, गुरदासपुर ने तीसरा और गीता कॉलोनी और माहिलपुर स्कूल ने कॉन्सोलेशन स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा और संगीता चोपड़ा ने इस प्रदर्शनी में तैयार की गई सुंदर कलाकृतियों और छात्रों की कलात्मिकता की जमकर प्रशंसा की।