Canada News: कनाडा के थिएटर में जहरीले पदार्थ स्प्रे कर भारतीयों को मारने की कोशिश

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 09 Dec 2023

ओटावा। Canada News: कनाडा से बड़ी खबर आ रही है। कनाडा के ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के तीन बड़े मूवी हॉल्‍स को खाली कराने की खबरें हैं। पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुसार कनाडा में ग्रेटर टोरंटो में इस हफ्ते की शुरुआत में हिंदी फिल्‍मों का प्रदर्शन हो रहा था जब कुछ नकाबपोश व्‍यक्तियों ने यहां पर अज्ञात पदार्थ का छिड़काव किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

कुछ लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है। यॉर्क पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस तरह की एक घटना रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर वॉन के एक सिनेमा हॉल में हुई थी। जिन लोगों ने छिड़काव किया, वे कौन थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

नकाब पहन कर आए थे हमलावर

पुलिस के मुताबिक मास्क और हुड पहने दो लोगों ने एक थिएटर में अज्ञात, एयरोसोल-आधारित, बीमार करने वाला पदार्थ हवा में छिड़क दिया इसके बाद फिल्‍म देखने आए लोगों की तबियत खराब हो गई और उन्‍हें खांसी आने लगी। पुलिस ने बताया कि इस पदार्थ के संपर्क में आने की वजह से कई लोगों का इलाज किया गया और थिएटर को खाली करना पड़ा।

संदिग्ध एक अश्वेत व्यक्ति था

हालांकि किसी के भी गंभीर रूप से बीमार होने या फिर किसी के गंभीर होने की कोई जानकारी नहीं है। जांचकर्ताओं ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध भाग गए। पुलिस का कहना है कि पहला संदिग्ध एक अश्वेत व्यक्ति था, जिसकी त्वचा का रंग हल्का था। जबकि दूसरे व्यक्ति को हल्के रंग की त्वचा वाला भूरा बताया गया था।

पील पुलिस कर रही जांच

सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यॉर्क पुलिस ने बताया है कि इस सप्ताह हुई ऐसी ही घटनाओं के बारे में पील और टोरंटो पुलिस दोनों के साथ संपर्क किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यॉर्क के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि संयोग से ये सभी घटनाएं एक ही समय शाम को तीन घंटे से भी कम समय के अंदर हुई हैं। इसलिए पुलिस मान रही है कि इन घटनाओं का आपस में कोई संपर्क हो सकता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *