Innocent Hearts: “जीतेगा इंडिया” संदेश के साथ इनोसेंट हार्ट्स ने जिला स्तरीय तथा अंतर सदनीय विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वधान में चलाए जा रहे, दिशा- एक इनिशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्टस के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैट जंडियाला रोड, नूरपुर एवं कपूरथला रोड) के स्पोर्ट्स के क्षेत्र में जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों तथा अंतर सदनीय मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Innocent Hearts: "जीतेगा इंडिया" संदेश के साथ इनोसेंट हार्ट्स ने जिला स्तरीय तथा अंतर सदनीय विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने एरोबिक, पावर योगा एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री राजीव पालीवाल ने बौरी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में निरंतर किया जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया कि खेलों को बढ़ावा देना आज के समय की आवश्यकता है और युवा पीढ़ी के सामाजिक जागरूकता तथा सर्वांगीण विकास के लिए उनके उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विद्यार्थियों को और अधिक पारंगत बनाने के लिए इनोसेंट हार्ट स्कूल लोहारां में स्पोर्ट्स हब बनाया गया है जहां इंटरनेशनल स्टैंडर्ड शूटिंग रेंज, बास्केटबॉल कोर्ट सोकर टेबल, एयर हॉकी टेबल, सेल्फ डिफेंस, योगा विद मेडिटेशन जोन की व्यवस्था की गई है, इन खेलों को सीखने के लिए योग्य व प्रशिक्षित कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है। पुरस्कार समारोह के दौरान डायरेक्टर सी एस आर डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी ने पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं देखकर प्रोत्साहित किया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *