PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक का बड़ा अलर्ट, ये काम नहीं किया तो बंद हो जाएगा आपका खाता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक है। जिसने अपने सभी ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें उन्होंने ग्राहकों से अपना केवाईसी अपडेट करने की अपील की है। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर निर्धारित तिथि से पहले केवाईसी अपडेट नहीं किया गया तो उनके खाते में लेनदेन प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि यदि आपके बैंक खाते में 30 सितंबर 2023 से केवाईसी अपडेट लंबित है तो आप 18 दिसंबर 2023 तक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर आसानी से अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

इसके अलावा पीएनबी वन ऐप, आईबीएस, ईमेल और पोस्ट के जरिए बैंक खाते में केवाईसी अपडेट की जा रही है। बता दें कि बैंक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है कि आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ऐसे में अगर आपके खाते का केवाईसी अपडेट 30 सितंबर 2023 से लंबित है, तो 18 दिसंबर से पहले आप किसी भी शाखा या मोबाइल ऐप पीएनबी वन, आईबीएस, पोस्ट और रजिस्टर्ड ई-मेल आदि के जरिए संपर्क कर अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। अगर कोई ग्राहक केवाईसी अपडेट नहीं करता है तो उसके खाते में लेनदेन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *