डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: अगर आज आप लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा की तरफ जाने वाले है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आज आप इस हाईवे पर जाते है तो आप बुरा फंस सकते है। आपको घंटो लंबे जाम में खड़ा रहना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पावरकॉम के ठेका मुलाजिमो की तरफ से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर को कर्मचारियों की तरफ से 12 बजे से रोड जाम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इस रोड जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही लोगों को लंबे जाम का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए आज आपको इस रास्ते से जाने के लिए बचाव करना चाहिए।