Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के चार और कैडेट बने फ़ौज के कमिश्न्ड अफ़सर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट, (MRSAFPI), एसएएस नगर (मोहाली) के चार और कैडेट आज देहरादून की प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री अकैडमी में हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय फ़ौज में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर चुने गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इन चार कैडेट्स में स्वास्तिक शर्मा, सरबजोत सिंह, दिवेश ठाकुर और गोविन्द गुप्ता शामिल हैं। इन कैडेट्स के भारतीय फ़ौज में शामिल होने से, इस इंस्टीट्यूट की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 145 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर भर्ती हुए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इन कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के कुल 42 कैडेट भर्ती हुए हैं।

उन्होंने इन कैडेट्स को बेहतर सेवाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने कैडेट्स को संस्था के ‘‘निश्चय कर अपुनी जीत करों’’ के मनोरथ पर चलते हुए पंजाब के सपूत और देश के सच्चे सिपाही बनने के लिए प्रेरित किया।

महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट द्वारा नए कोर्स के लिए आवेदनों की माँग

मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट ने 14वें कोर्स के लिए दाखि़ला परीक्षा बाबत आवेदनों की माँग की है। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर, 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल http://recruitment-portal.in पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *