Punjab News: पंजाब में RSS नेता को मिली जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Spam Calls
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब में आजकल धमकी भरे कॉल आना एक आम बात हो गई है। आए दिन किसी न किसी को जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आ रहा है लेकिन इस बार किसी व्यापारी को नहीं बल्कि आरएसएस के प्रचारक को धमकी मिली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक पंजाब के जिला तरनतारन में शाखा लगाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक को विदेशी नंबर से कॉल आती है और कॉल करने वाला उसको तुरंत प्रचार रोकने के लिए कहता है। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आरएसएस प्रचारक का नाम रविंदरपाल सिंह बताया जा रहा है जो पंजाब के अलग अलग गांव में जाकर प्रचार करता है। रविंदरपाल सिंह ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पहला कॉल उन्हें 26 अक्टूबर 2023 को विदेशी नंबर से आया था।

लेकिन उन्होंने इसको नजर अंदाज कर दिया लेकिन 9 नवंबर 2023 को दोबारा फिर फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि लगता है कि पिछले फोन का कोई असर नहीं हुआ है। अगर प्रचार बंद नहीं किया तो परिणाम का सामना करने लिए तैयार हो जाना। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *