डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और लोगों को कड़ाके की ठंड का इंतजार है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ठंड का एहसास होने लगा है लेकिन कुछ इलाकों में लोग अभी भी ठंड का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में घने कोहरे की भी आशंका जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 11 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारतीय राज्यों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के साथ-साथ उत्तर पूर्व भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर भारत की बात करें तो आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है।