Ram Mandir: राम मंदिर तक बन रहे फोर लेन का 90 प्रतिशत काम हुआ पूरा

Daily Samvad
2 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, अयोध्या। Ram Mandir: जैसे-जैसे अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है, प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

राम मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच के लिए बनाए जा रहे विभिन्न पथों के निर्माण में तेजी दिख रही है। इन्हें अब अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम हो रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से मोहबरा व टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर तक बनाए जा रहे फोर लेन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा।

अब तक फोरलेन का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है

अधिशासी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से मोहबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार की ओर से राम जन्मभूमि तक फोरलेन का निर्माण 21 नवंबर 2022 से प्रारंभ हुआ था। यह कार्य 31 दिसंबर 2023 तक पूरा होना है। अब तक लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उन्होंने यह भी बताया कि 1.360 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में 44.98 करोड़ रुपए की लागत आई है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से राम जन्म भूमि तक जाने के लिए जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा और आसानी से मंदिर तक श्रद्धालु पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *