Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, खजुराहो। Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के नाम से उन्हें ई-मेल आया। आरोपी ने इसमें 10 लाख रुपए की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस धमकी के बाद छतरपुर जिले की बमीठा पुलिस ने आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दो-तीन मेल किए थे। सभी में 10 लाख रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी

आरोपी बिहार से पकड़ा गया

पुलिस ने आरोपी को राजनगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकरडीह गांव का रहने वाला है और हाल में कंकरबाग पटना में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी वाला ईमेल 19 अक्टूबर 2023 को भेजा गया था।

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

आरोपी ने ये ईमेल लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा था। इसमें धीरेंद्र शास्त्री को एक दिन का समय दिया था और जान बचाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। पहले ईमेल पर कोई जवाब नहीं मिलने पर आरोपी ने 22 अक्टूबर को दूसरा ईमेल भेजा।

dhirendra shastri
dhirendra shastri

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

धीरेंद्र शास्त्री की ओर से 20 अक्टूबर को बमीठा थाने में धमकी भरे ईमेल को लेकर सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामला संवेदनशील होने पर तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *