Comments Pause: यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए एक नया फीचर, अब कमेंट्स को कर सकेंगे पॉज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 10 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Comments Pause: गूगल का वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है। एक बड़े यूजर बेस की अलग-अलग जरूरतों को देखते हुए कंपनी की ओर से नए-नए फीचर्स लाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसी कड़ी में यूट्यूब पर क्रिएटर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर के बाद वीडियो क्रिएटर्स का अपने वीडियो पर आने वाले कमेंट्स को लेकर पूरा कंट्रोल होगा।

कमेंट्स को पॉज करना होगा अब आसान

दरअसल, यूट्यूब पर YouTube Comments Pause फीचर लाया जा रहा है। जैसा कि नाम से ही समझा जा सकता है, फीचर की मदद से वीडियो पर आने वाले कमेंट्स को पॉज यानी रोका जा सकेगा।

मालूम हो कि इस फीचर से पहले तक क्रिएटर्स के पास कमेंट्स पूरी तरह डिसेबल रखने का ऑप्शन रहा है। नए फीचर के बाद से कमेंट्स को पूरी तरह से टर्न ऑफ करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, कमेंट पब्लिश होने से पहले होल्ड की भी सुविधा क्रिएटर्स को मिलती है।

YouTube Comments Pause सेटिंग इनेबल होने के साथ ही कमेंट्स पर क्रिएटर्स पर पूरा कंट्रोल हो जाएगा। वीडियो देख रहे यूजर्स चाह कर भी नया कमेंट नहीं कर सकेंगे। हालांकि, इस सेटिंग को इनेबल करने से पहले के कमेंट्स जरूर देखे जा सकेंगे।

Comments Pause सेटिंग ऐसे करें इस्तेमाल

क्रिएटर्स को वीडियो लेवल कमेंट्स सेटिंग्स पर आना होगा। इसके बाद यहां से Pause के ऑप्शन को सेलेक्ट किया जा सकता है। इस सेटिंग के इनेबल होने के साथ ही व्यूअर्स को comments are paused का नोटिफिकेशन मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नए अपडेट के साथ यूट्यूब क्रिएटर्स को कमेंट सेटिंग में On, Pause और Off के ऑप्शन नजर आएंगे। कमेंट्स पॉज करने का यह ऑप्शन क्रिएटर्स को ऐप के वॉच पेज, डेस्कटॉप पर यूट्यूब स्टूडियो और मोबाइल के लिए मौजूद रहेगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *