Canada News: कनाडा में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के करीबी बिजनेसमैन के शोरूम पर फायरिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 10 Dec 2023

ब्रैम्पटन। Canada News: कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के करीबी बिजनेसमैन एंडी डुग्गा के टायर शोरूम में गोलीबारी हुई है। कनाडा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला कनाडाई समय के अनुसार शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि ब्रैम्पटन के पील एरिया में हुआ है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कनाडाई पंजाबी मीडिया चैनल कनैक्ट मीडियावर्क्स के मुताबिक, ब्रैम्पटन स्थित एंडी डुग्गा के द मिलेनियम टायर सेंटर पर गोलियां चलाई गई। जिसके बाद एरिया को सील कर दिया गया है। हमलावर कौन हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एंडी डुग्गा पंजाबी सिख मिलेनियर है

एंडी डुग्गा पंजाबी सिख मिलेनियर है, जो पंजाब फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा कनाडा में कबड्‌डी टूर्नामेंट करवाने में भी वह काफी आगे रहते हैं।

एंडी डुग्गा बंबीहा गैंग के निशाने पर हैं

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही एंडी डुग्गा बंबीहा गैंग के निशाने पर हैं। बंबीहा गैंग का आरोप है कि एंडी डुग्गा लॉरेंस बिश्नोई को सपोर्ट करते हैं और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपियों को शैल्टर दी थी। हालांकि पंजाब पुलिस और कनाडाई जांच में ऐसा जिक्र कहीं नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

एंडी डुग्गा मनकीरत औलख के साथ वह काफी उठते बैठते हैं और अपने गीतों में भी उनका जिक्र मनकीरत ने किया है। एक गीत की कुछ लाइनें हैं- एंडी डुग्गा नाल तेरी बैनी-उठनी, मिलेनियम टायर वाले बंदे तगड़े। इस गीत में मनकीरत ने उन्हें फिल्माया भी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *