डेली संवाद, चंडीगढ़। Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार में ले लिया। ये चंडीगढ़ सेक्टर 22A में शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में छिपे थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
गिरफ्तार किए गए दो आरोपी- रोहित राठौड़ और नितिन फौजी, हत्या के मुख्य गुनहगार हैं। तीसरे आरोपी के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी
गिरफ्तार कि गए दोनों हत्यारों के अलावा पुलिस ने उदय नाम के एक और लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी। आपको बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनकी रिहायश पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरी घटना में कुल 17 गोलियां चलाई गई थी।

युवक रामवीर को गिरफ्तार किया
वहीं इससे पहले कल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हरियाणा से पहली गिरफ्तारी हुई थी। राजस्थान पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के गांव सुरेती पिलानिया के युवक रामवीर को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने जयपुर में नितिन फौजी के लिए सारे प्रबंध किए थे। नितिन फौजी और रामवीर दोनों दोस्त हैं और वे पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुके हैं।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें






