Haryana News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिले नायब सैनी, कई मुद्दों पर चर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 11 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: बीजेपी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सोमवार को दिल्ली में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट की और उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान श्री सैनी ने अहम मुद्दों पर चर्चा की और कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्व में आने का न्यौता भी दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उल्लेखनीय है कि नायब सैनी का केंद्रीय नेतृत्व से मिलने का सिलसिला जारी है। 7 दिसंबर को श्री सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उसके दो दिनों के बाद 9 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले। श्री सैनी की आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद यह पहली औपचारिक मुलाकात थी।

जनहित में योजनाएं बनाकर गरीबों को लाभ

लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा स्पीकर से भेंट के दौरान अनेक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने श्री बिरला से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्व में आने का आग्रह भी किया है। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार जनहित में योजनाएं बनाकर गरीबों को उनका लाभ दिला रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से हरियाणा के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। श्री नायब ने बताया कि देश मोदी की गारंटी पर विश्वास जता रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए जा रहे कार्यों से हरियाणा के लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हरियाणा की जनता मोदी-मनोहर सरकार को तीसरी बार भारी बहुमत से चुनेगी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *